औरैया: डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री 19 अक्तूबर को एक दिवसीय भ्रमण पर जिले में रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट से लेकर तुर्कीपुर गांव की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में देर शाम तक जुटे रहे। सदर ब्लॉक के गांव तुर्कीपुर में सफाई कर्मचारी गांव की नालियों व सड़कों की साफ-सफाई में जुटे दिखे। यह …

औरैया, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री 19 अक्तूबर को एक दिवसीय भ्रमण पर जिले में रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट से लेकर तुर्कीपुर गांव की व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में देर शाम तक जुटे रहे। सदर ब्लॉक के गांव तुर्कीपुर में सफाई कर्मचारी गांव की नालियों व सड़कों की साफ-सफाई में जुटे दिखे।

यह भी पढ़ें- बहराइच: किसान बोले 15 वर्ष से तैनाती में हो रही वसूली, सीडीपीओ पर कार्रवाई की उठाई मांग

तुर्कीपुर में साफ सफाई करते कर्मचारी

विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत पोलों को लगाने के लिए टै्रक्टर से सामान उतारते दिखे। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि तक गांव में चार विद्युत पोलों को लगाने के साथ तार बिछाई का काम पूरा होना है। भाजपा कार्यालय पर भी टूटे विद्युत पोल को भी दुरुस्त करना है। काम ज्यादा है और समय कम है।

गांव के कंपोजिट विद्यालय परिसर में भी साफ-सफाई का काम जोरों पर होता दिखा। गांव के बाहर चौपाल के लिए कर्मचारी टेंट व अन्य व्यवस्थाएं दुरस्त करते दिखे। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और 19 अक्तूबर को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री एक बजे दिबियापुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दिन में दो बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे। तीन बजे दोपहर तुर्कीपुर में ग्राम पंचायत द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे।

यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद: गवाही देने न आने पर डॉक्टर के वेतन निकासी पर लगी रोक

संबंधित समाचार