नैनीताल: गुजराती पर्यटकों से नैनीताल में लौटी रौनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। इसके बाद सरोवर नगरी में एक बार फिर से पर्यटकों की रौनक लौटने लगी है। दीपावली के समय गुजराती सीजन कहलाया जाता है। इस दौरान अधिकांश गुजराती पर्यटक ही आते हैं। मंगलवार को सुबह से नगर में चटक धूप खिली रही। इसके चलते काफी संख्या …

नैनीताल, अमृत विचार। मानसून की लगभग विदाई हो चुकी है। इसके बाद सरोवर नगरी में एक बार फिर से पर्यटकों की रौनक लौटने लगी है। दीपावली के समय गुजराती सीजन कहलाया जाता है। इस दौरान अधिकांश गुजराती पर्यटक ही आते हैं।

मंगलवार को सुबह से नगर में चटक धूप खिली रही। इसके चलते काफी संख्या में पहुंचे सैलानियों ने धूप के बीच नैनीझील में नौकायन का लुत्फ उठाया। साथ ही भोटिया बाजार, माल रोड, बड़ा बाजार, नैना पीक, सूखाताल, सुसाइड प्वाइंट, सरियाताल, हिमालय दर्शन आदि दार्शनिक स्थलों सहित मिनी पर्यटन स्थल भीमताल, रामगढ़ व मुक्तेश्वर की वादियों में सैलानियों ने प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाया।

सरोवर नगरी में बड़ी संख्या में बंगाली सैलानियों के बाद अब गुजराती सैलानियों का पहुंचना शुरू हो चुका है। इस कारण नगर के अधिकतर होटल 50 फीसदी पैक हैं। कारोबारियों के अनुसार गुजराती पर्यटक दिवाली के बाद तक रहते हैं। इसके बाद क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए भी सैलानी यहां पहुचंते हैं।

ठंड का बढ़ने लगा प्रकोप
सरोवर नगरी में अब मौसम बदलने लगा है। सुबह व शाम को ठंड बढ़ने लगी है। इसके चलते अब लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं गर्म कपड़ों का बाजार भी अब सजने लगा है। दोपहर में यहां धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है।

संबंधित समाचार