हल्द्वानी: केरोसिन छिड़ककर वृद्ध ने किया आत्मदाह
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामनगर निवासी एक वृद्ध ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। उपचार के दौरान एसटीएच में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जोगीपुरा नई बस्ती रामनगर निवासी हंसा दत्त शर्मा (65) पुत्र उदयानंद शर्मा यहां अपने इकलौते पुत्र व बहू तारा देवी के साथ रहते थे। बताया गया कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामनगर निवासी एक वृद्ध ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। उपचार के दौरान एसटीएच में वृद्ध की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक जोगीपुरा नई बस्ती रामनगर निवासी हंसा दत्त शर्मा (65) पुत्र उदयानंद शर्मा यहां अपने इकलौते पुत्र व बहू तारा देवी के साथ रहते थे। बताया गया कि बीते सोमवार को हंसा किसी बात से नाराज हो गए और गुस्से में आकर उन्होंने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। शोर सुनकर दौड़े घरवालों और पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें रामनगर अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर वहां से उन्हें एसटीएच रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
