कांग्रेस विधायक की नए अध्यक्ष से अपेक्षा, ‘चमचागिरी’ करने वाले नेताओं पर करेंगे कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के नए अध्यक्ष से अपेक्षा की है कि वे ‘चमचागिरी के रिकॉर्ड’ बनाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। श्री सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर …

भोपाल। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने पार्टी के नए अध्यक्ष से अपेक्षा की है कि वे ‘चमचागिरी के रिकॉर्ड’ बनाने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। श्री सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रभु श्री राम की तुलना राहुल गांधी से कर ‘चमचागिरी’ के सारे रिकॉर्ड कुछ पार्टी के लोगों ने तोड़ दिए हैं। इस तरह के लोगों से पार्टी ‘उपहास’ का केंद्र बिंदु बन जाती है।

ये भी पढ़ें – सभी पार्टियों और नेताओं की ओर से स्कूलों की बात करना ख़ुशी की बात: केजरीवाल

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपेक्षा है वो ऐसे नेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करेंगे!’ राजस्थान सरकार के मंत्री परसादी लाल मीणा ने पिछले दिनों कहा था कि भगवान श्रीराम अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे, लेकिन राहुल गांधी की पदयात्रा उनसे भी बड़ी है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि रा से राम और राहुल गांधी दोनों ही के नाम शुरू होते हैं। उन्होंने इसे एक संयोग बताया था।

ये भी पढ़ें – King Cong: मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के कप्तान, शशि थरूर से निकली हाथ की कमान

संबंधित समाचार