राडामेल फालकाओ के गोल से एटलेटिको मैड्रिड का थमा विजय अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैड्रिड। रायो वालेकानो के स्ट्राइकर राडामेल फालकाओ ने स्टॉपेज टाइम के दो मिनट के भीतर गोल करके स्पेनिश लीग फुटबॉल में एटलेटिको मैड्रिड को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोककर उसके विजय अभियान पर अंकुश लगा दिया । एटलेटिको के लिये 20वें मिनट में अलवारो मोराटा ने गोल दागा था। इस ड्रॉ के बाद …

मैड्रिड। रायो वालेकानो के स्ट्राइकर राडामेल फालकाओ ने स्टॉपेज टाइम के दो मिनट के भीतर गोल करके स्पेनिश लीग फुटबॉल में एटलेटिको मैड्रिड को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोककर उसके विजय अभियान पर अंकुश लगा दिया । एटलेटिको के लिये 20वें मिनट में अलवारो मोराटा ने गोल दागा था।

इस ड्रॉ के बाद एटलेटिको शीर्ष पर काबिज रीयाल मैड्रिड से पांच और बार्सीलोना से दो अंक पीछे तीसरे स्थान पर है। रायो दसवें स्थान पर है। एक अन्य मैच में वालेंशिया ने सेविला से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । वहीं एथलेटिक बिलबाओ को गेटाफे ने 2 . 2 से ड्रॉ पर रोका।

ये भी पढ़ें:- SCO vs IRE T20 : माइकल जॉन्स ने शानदार बल्लेबाजी कर जड़ा अर्द्धशतक, आयरलैंड के सामने रखा 177 रनों का लक्ष्य

संबंधित समाचार