हल्द्वानी: राज्यपाल कोश्यारी ने महाराष्ट्र के लोगों को देवभूमि भ्रमण के लिए न्योता दिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, छोलिया नृत्य व कुमाऊंनी परंपरा से तिलक लगा फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के प्यार की वजह से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, छोलिया नृत्य व कुमाऊंनी परंपरा से तिलक लगा फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता के प्यार की वजह से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी। महाराष्ट्र के लोग बहुत अच्छे हैं। महाराष्ट्र ने पर्यटन, विज्ञान आदि के क्षेत्रों में प्रगति की है, मेरा मकसद है कि इस प्रगति को उत्तराखंड में लेकर आऊं ताकि राज्य की  प्रगति हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन का हब है इसलिए उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से अपील है कि वे देवभूमि आएं, धार्मिक यात्रा में शामिल हो और पर्यटन बढ़ाने में मदद करें।

राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने मराठी भाषा सीखने की कोशिश की तो वह अचंभित हुए। मराठी, कुमाऊंनी व गढ़वाली भाषा के सैकड़ों शब्द एक जैसे हैं। उनका प्रयास है कि उत्तराखंड को महाराष्ट्र से भी अच्छा बनाया जाए।

संबंधित समाचार