रुद्रपुर: 173 पेटियां शराब की बरामद, चालक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली इलाके से पिकअप में लदी अंग्रेजी शराब की 173 पेटियों को बरामद कर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब बीस लाख रुपये है। एसओजी आरोपी से पूछताछ कर …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली इलाके से पिकअप में लदी अंग्रेजी शराब की 173 पेटियों को बरामद कर पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब बीस लाख रुपये है। एसओजी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को मुखबिर ने एसओजी प्रभारी विजेंद्र कुमार शाह को सूचना दी कि काशीपुर हाईवे पर एक वाहन में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने गाबा चौक के पास पिकअप की घेराबंदी कर गांव बंडिया किच्छा निवासी चालक मुश्ताक अली को गिरफ्तार कर लिया और अलग-अलग कंपनियों की 173 अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद कर ली।

एसओजी प्रभारी शाह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी चालक अली ने बताया कि वह अक्सर एफएल-2 रुद्रपुर से अलग- अलग शराब के ठेकों में शराब छोड़ने का काम करता है। एफएल-2 से 173 पेटियां अंग्रेजी शराब लेकर किच्छा, सितारगंज होते हुए शक्तिफार्म शराब की दुकानों पर छोड़ना था। लेकिन मन में लालच आ गया और शराब की पेटियों सुनसान जगह में छुपाने की योजना बनाई थी।

बताया कि शराब को बेचने के बाद वह मालिक से चलते समय गाड़ी से कुछ पेटियां गिर जाने की कहानी बताता। मगर एसओजी और एएनटीएफ की टीम ने शराब को पकड़ लिया और आरोपी चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार