हल्द्वानी: शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बद्रीपुरा के शिक्षक बद्रीप्रसाद पर सातवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोप है कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बद्रीपुरा के शिक्षक बद्रीप्रसाद पर सातवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। आरोप है कि शिक्षक आए दिन छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत छात्रा ने अपनी मां से की। इस पर छात्रा की मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार