हल्द्वानी: तीन दिवसीय दीपावली मेले का आगाज कल से…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आकृति सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार से जजफार्म में दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस मेले में जहां रोजाना सायं चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। वहीं मेले के दौरान लोग विभिन्न प्रकार के स्टॉलों से खरीदारी भी कर सकेंगे। बुधवार को सोसाइटी परिसर में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आकृति सोसाइटी के तत्वावधान में गुरुवार से जजफार्म में दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस मेले में जहां रोजाना सायं चार बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचेगी। वहीं मेले के दौरान लोग विभिन्न प्रकार के स्टॉलों से खरीदारी भी कर सकेंगे।

बुधवार को सोसाइटी परिसर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अध्यक्ष कुसुम दिगारी ने बताया कि पहले दिन मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा करेंगे। दूसरे दिन विधायक सुमित हृदयेश मेले में मुख्य अतिथि होंगे।

अंतिम दिन विधायक बंशीधर भगत, मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया मुख्य अतिथि रहेंगी। मेले के दौरान शहर के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया जायेगा। हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि संस्था लगभग 16 वर्षों से वृद्धजनों के लिये कार्य कर रही है। मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के साथ दीपावली का उत्सव मनाना है। वार्ता के दौरान उवर्शी बोरा, ममता बिष्ट, गीता बिष्ट, शर्मिला, भगवती बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार