गुजरात के सूरत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें क्या थी तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूरत। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात में सूरत से करीब 61 किमी दूर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 10:26 बजे आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 7 किमी नीचे थी। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत का माहौल है, कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर …

सूरत। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात में सूरत से करीब 61 किमी दूर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह करीब 10:26 बजे आया था। भूकंप की गहराई जमीन से 7 किमी नीचे थी। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत का माहौल है, कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े।

Image

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं और गुरुवार को PM नरेंद्र मोदी ने UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से केवडिया में मुलाकात की।

गौरतलब है कि अगस्‍त 2022 में गुजरात के द्वारका के पास 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र द्वारका से 556 किमी पश्चिम में बताया गया था। ये कंपन भारतीय समयानुसार 3 बजकर 23 मिनट पर महसूस किए गए थे। हालांकि राहत ये रही कि इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं थी।

8 अगस्‍त 2022 को गुजरात के कच्‍छ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान, गांधीनगर से मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप शाम 7 बजकर 43 मिनट पर आया था।

ये भी पढ़ें : नेपाल में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी कांपी धरती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका