श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव का सहयोगी निकला कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के सहयोगी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बुधवार शाम हलचल मच गई। हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते प्रशासन ने कांटेक्ट रेसिंग और क्वारंटाइन की कवायद शुरू करा दी है। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों तथा ब्रह्मलीन दिगंबर अखाड़ा के महंत परमहंस …

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के सहयोगी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बुधवार शाम हलचल मच गई। हाईप्रोफाइल मामला होने के चलते प्रशासन ने कांटेक्ट रेसिंग और क्वारंटाइन की कवायद शुरू करा दी है।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों तथा ब्रह्मलीन दिगंबर अखाड़ा के महंत परमहंस दास से जुड़े रहे रमा शंकर यादव उर्फ टीनू की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। वर्तमान में रमाशंकर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय के निर्देश पर राम जन्मभूमि में चल रहे कार्यों की देखरेख कर रहा है और अधिकतर समय परिसर स्थित मानस भवन में रहता है।

आशंका जताई जा रही है कि पीएसी जवानों के संपर्क में आकर वह संक्रमित हो गया। रमाशंकर के संक्रमित पाए जाने के बाद अब ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर कोरोना का साया मडरा रहा है। टीनू के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन कराया जा रहा है। अगर ट्रस्ट महासचिव और अन्य भी संक्रमित हुए तो 18 जुलाई को अयोध्या में होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर ग्रहण लग सकता है।

संबंधित समाचार