पीलीभीत: पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस मृत हो चुकी है जो अब जिंदा नहीं हो सकेगी। अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी से कई साल बाद नगाड़ों की आवाज कार्यालय पर सुनाई दी है। यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बाइक …

पीलीभीत, अमृत विचार। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस मृत हो चुकी है जो अब जिंदा नहीं हो सकेगी। अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की ताजपोशी से कई साल बाद नगाड़ों की आवाज कार्यालय पर सुनाई दी है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बाइक मैकेनिक की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका शव, मचा हड़कंप

यह अच्छी बात है लेकिन अब वह अस्त हो चुकी है। कांग्रेस को कोई भी उभार नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष के चयन पर एक गाना हुजूर आते आते बहुत देर कर दी…सही बैठ रहा है। अब उसे कोई पार नहीं लगा सकता है। निकाय चुनाव में भी भाजपा शहर सीट पर विजयी होगी।

लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांगेस ने अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। इससे एक लंबे समय के बाद कार्यालय पर बाजे की धुन सुनाई दी। यह अच्छा लगा लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

अब पूरे देश में भाजपा ही है। जनमानस भी कांग्रेस की हर चाल को पहचान चुकी है। कोई भी कांग्रेस को पार नहीं लगा सकता है। कांगेस अब मृत हो चुकी है जो जिंदा होने वाली नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर ही तंज कसा और कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर विजयी होगी।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि एमएलसी का भी चुनाव है। पिछले चुनाव में 33 सीटों पर जीत हुई थी तो अब सभी 36 पर होगी। इसके अलावा उन्होंने अल्पसंख्यक और दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं का भी बखान किया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: चंपावत से लखनऊ जा रहा सेना का ट्रक पलटा, दो जवान घायल

संबंधित समाचार