रुद्रपुर: दिवंगत गगनेजा की आंखें देंगी दूसरों को रोशनी
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों में शुमार रहे प्रेमलाल गगनेजा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अंतिम सांस लेने से पहले दिवंगत ने अपनी आंखें दान करने की इच्छा जताई। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑप्रेशन कर दिवंगत की आंखें सुरक्षित की। बताते चलें कि मुख्य बाजार स्थित मनीष गगनेजा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर के प्रतिष्ठित कारोबारियों में शुमार रहे प्रेमलाल गगनेजा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अंतिम सांस लेने से पहले दिवंगत ने अपनी आंखें दान करने की इच्छा जताई। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑप्रेशन कर दिवंगत की आंखें सुरक्षित की।
बताते चलें कि मुख्य बाजार स्थित मनीष गगनेजा एवं कुणाल गगनेजा निवासी एलायंस कॉलोनी निवासी के पिता प्रेम लाल गगनेजा पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार की रात को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जिसके बाद परिवार के लोगों ने भारत विकास परिषद रुद्रपुर की शाखा एवं सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट से संपर्क किया और गुरुवार की सुबह डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के बाद आंखें सुरक्षित की। इस दौरान हरपाल सिंह चावला,शशि गुप्ता,सतीश खुग्गर,हरीश जलहोत्रा आदि ने परिवार को ढाढस बंधाया।
