खटीमा: गो वंशीय पशुओं से भरी स्कार्पियों पकड़ी, एक गिरफ्तार
खटीमा, अमृत विचार। पुलिस टीम ने एक स्कार्पियो वाहन में ठूंस कर भरे चार गो वंशीय पशुओं को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। घेराबंदी के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गो वंशीय पशुओं को काटने के लिए यूपी के बहेड़ी ले जाया …
खटीमा, अमृत विचार। पुलिस टीम ने एक स्कार्पियो वाहन में ठूंस कर भरे चार गो वंशीय पशुओं को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। घेराबंदी के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गो वंशीय पशुओं को काटने के लिए यूपी के बहेड़ी ले जाया जा रहा था। वाहन में भी फर्जी नंबर लगे मिले। पुलिस ने गो वंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता, धोखाधड़ी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गश्त के दौरान बिगराबाग की ओर से आ रहे स्कार्पियो वाहन को रात्रि करीब 1.30 बजे रोकने का प्रयास किया तो वाहन मोड़ने में बंद हो गया। पुलिस के अनुसार इस दौरान चालक की बगल में बैठा व्यक्ति उतर का खेतों की ओर भाग गया। शक होने पर स्कार्पियों की तलाशी लेने पर उसमें गोवंशीय पशु ठूंसे मिले।
पूछताछ में यूपी के इस्लामनगर बहेड़ी निवासी चालक तस्लीम अहमद ने बताया कि स्कार्पियों में 4 बछड़े बिगराबाग से पकड़कर काटने के लिए बहेड़ी ले जा रहे थे कि नहर पुलिया पर सरकारी गाड़ी देखकर डर गए। उसका साथी फरार हो गया। दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि वाहन का नंबर भी फर्जी निकला। बछड़ों की जांच की गई तो गो वंशीय पशुओं के शरीर में जख्म मिले। कोतवाली पुलिस ने तहलीम अहमद व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

योगी सेना ने चौकी इंचार्ज को किया सम्मानित
राष्ट्रीय योगी सेना ने गो वंशीय पशुओं से भरी स्कार्पिेयों को पकड़े पर बाजार चौकी इंचार्ज एसआई होशियार सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष हयात सिंह बिष्ट, प्रदेश महासचिव इंद्रेश गोस्वामी, पीसी रजवार, महामत्री जगदीश अधिकारी, अमित थापा, आनंद पिलख्वाल, देवकीनंदन, मनोज पिलख्वाल, प्रशांत मौजूद रहे।
