दीवार का मलबा गिरने से तीन बच्चे दबे, एक की मौत, ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को निकाल भेजा अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर: शुक्रवार की सुबह घर के बगल खंडहर नुमा कच्चे मकान के पास तीन बच्चे खेल रहे थे। अचानक खंडहर मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में खेल रहे तीनों बच्चे दब गए। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकालते हुए अस्पताल भेजा। जहां …

अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर: शुक्रवार की सुबह घर के बगल खंडहर नुमा कच्चे मकान के पास तीन बच्चे खेल रहे थे। अचानक खंडहर मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में खेल रहे तीनों बच्चे दब गए। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकालते हुए अस्पताल भेजा। जहां मौजूद चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित करते हुए बाकी दोनों का इलाज शुरू कर दिया है।
घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सरवन चौथी का पुरवा गांव की है। जहां गांव निवासी श्रीराम का 12 वर्षीय पुत्र नैतिक, आठ वर्षीय पुत्री संध्या व सुनील की 13 वर्षीय पुत्री नंदिनी घर के बगल खंडहर नुमा कच्चे मकान के पास शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे खेल रहे थे। तभी अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार से गिरे मलबे के नीचे आकर तीनों बच्चे दब गए। पारिवारिकजनों के हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने फावड़े से मिट्टी को हटाते हुए दबे हुए बच्चों को बाहर निकाला तो बच्चे बेहोशी की अवस्था में मिले। आनन-फानन में पारिवारिजन बच्चों को जिला अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने संध्या को मृत घोषित करते हुए दोनों बच्चों का इलाज शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह, द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

संबंधित समाचार