लखनऊ: मंडल स्तरीय जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान गणित प्रदर्शनी, 1 नवंबर को, पहली बार शिक्षक भी दिखायेंगे प्रतिभा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली 50वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान गणित प्रदर्शनी 2022 (50th Jawaharlal Nehru Children’s Science Mathematics Exhibition 2022) के आयोजन की तिथि जारी कर दी गई है। जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल सुरेन्द्र तिवारी (JD Surendra Tiwari) ने बताया कि प्रदर्शनी 1 नवम्बर से 3 नवम्बर को सिटी …

अमृत विचार लखनऊ। मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली 50वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान गणित प्रदर्शनी 2022 (50th Jawaharlal Nehru Children’s Science Mathematics Exhibition 2022) के आयोजन की तिथि जारी कर दी गई है। जेडी माध्यमिक लखनऊ मंडल सुरेन्द्र तिवारी (JD Surendra Tiwari) ने बताया कि प्रदर्शनी 1 नवम्बर से 3 नवम्बर को सिटी स्टेशन डालीगंज के निकट राजकीय जुबिली इन्टर कॉलेज में आयोजित की जायेगी। इस प्रदर्शनी में मंडल में आने वाले लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई जिले के बच्चे शामिल होंगे। बता दें कि इस प्रदर्शनी का आयोजन पहले ही किया जाना था लेकिन प्रदेश में खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते इसे अग्रिम आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया था।

पहली बार शिक्षकों को भी मिला मौका
इस प्रदर्शनी की खास बात ये है कि पहली बार लखनऊ मंडल के शिक्षकों को भी इसमे शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रदर्शनी में तीन कैटेगरी, जूनियर कक्षा 8 से 10 तक और सीनियर कक्षा 11 से 12 तक वहीं तीसरी कैटगरी में शिक्षक हैं, जो अपने विषयवार पढ़ाने के टीएलएम को प्रस्तुत करेंगे।

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारी
मंडल स्तरीय आयोजित होने वाली इस बाल विज्ञान गणित प्रदर्शनी के आयोजन की जिम्मेदारी लखनऊ मंडल के मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार (Divisional Science Progress Officer Dr. Dinesh Kumar) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर को प्रात: 10 बजे सभी शिक्षकों को अपने-अपने छात्र-छात्राओं को लेकर राजकीय जुबिली कॉलेज लेकर पहुंचना होगा।

कोट—–
प्रदर्शनी में बच्चों और शिक्षकों को दिक्कत न होने पाये इसके उनके रुकने की भी तैयारियां की गई हैं। प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी बच्चों के भोजन की भी व्यवस्था की गई है। शिक्षकों को समय का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।
डॉ दिनेश कुमार लखनऊ मंडल विज्ञान प्रगति अधिकारी

संबंधित समाचार