बाजपुर: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
बाजपुर, अमृत विचार। बेकाबू कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे मृतक के बेटे के चोटें आई हैं। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। नगरपालिका के वार्ड नंबर-दो मोहल्ला ईदगाह निवासी छोटे अहमद (65) पुत्र हबीबुल्लाह …
बाजपुर, अमृत विचार। बेकाबू कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे मृतक के बेटे के चोटें आई हैं। घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। नगरपालिका के वार्ड नंबर-दो मोहल्ला ईदगाह निवासी छोटे अहमद (65) पुत्र हबीबुल्लाह के बेटे की नगरपालिका शॉपिंग कांप्लेक्स में अदीवा रेडिमेड सेंटर के नाम से दुकान है।
गुरुवार की देर रात दुकान बंद करके वह अपने बेटे नजीम अहमद के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी बीच रात करीब 9 बजे कार चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर स्वजन उन्हें मुरादाबाद के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग छोटे अहमद को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
