हरिद्वार: पूर्व सीएम हरीश रावत का थाने में योग करते हुए धरना प्रदर्शन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। बहादराबाद थाना परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का धरना जारी है। शनिवार सुबह उन्होंने धरना देते हुए थाने के सामने ही योग शुरू कर दिया। हरीश रावत ने भजनों के साथ योग शुरू किया तो हर किसी का ध्यान उनकी ओर चला गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही …

हरिद्वार, अमृत विचार। बहादराबाद थाना परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का धरना जारी है। शनिवार सुबह उन्होंने धरना देते हुए थाने के सामने ही योग शुरू कर दिया। हरीश रावत ने भजनों के साथ योग शुरू किया तो हर किसी का ध्यान उनकी ओर चला गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे निरस्त करने की मांग को लेकर पूर्व सीमए हरीश रावत दो दिन से लगातार बहादराबाद थाने में धरना दे रहे हैं। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में आयोजित धरने में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने थाने के बाहर पशुओं को बांध दिया। पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी धरना स्थल पहुंचे।

बता दें कि गुरुवार को हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बहादराबाद थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया था। विधायकों का आरोप है कि पंचायत की मतगणना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन पर दर्ज मुकदमे निरस्त करने की मांग की है। मांग को लेकर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत रात भर थाने में ही धरने पर कार्यकर्ताओं के साथ डटी रहीं।

शुक्रवार को दूसरे दिन कार्यकर्ता भैंसा गाड़ी और बैल लेकर थाने परिसर में पहुंच गए। दिनभर उन्हें थाने के बाहर ही बांधकर रखा और शाम को वापस लेकर गए। पूरे दिन थाना परिसर में भीड़भाड़ रही। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए लड़ाई जितनी भी लंबी चलेगी वह चलाएंगे। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अब या तो हरिद्वार से उनका शव जाएगा या फिर कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज मुकदमे निरस्त होंगे। अगर जरूरत पड़ी तो कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हरकी पैड़ी के सामने लेटकर अपने प्राण भी दे दूंगा। कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। कहा कि पंचायत चुनाव में हुई धांधली जगजाहिर है। वह अपनी लड़ाई लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रखेंगे। कहा कि कई जनप्रतिनिधि उनकी जानकारी में ऐसे हैं, जिन्हें धमकाकर भाजपा में शामिल किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म