ऋषिकेष: वैज्ञानिकों की गणना में उत्तराखंड में मिले 121 हिम तेंदुए
ऋषिकेष, अमृत विचार। तेंदुओं की गणना में प्रदेश में हिम तेंदुओं की संख्या 121 पाई गई है। प्रदेश के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिंहा ने बताया कि केंद्र के आदेश पर वन विभाग व भारतीय वन्यजीव संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वैज्ञानिक ने यह गणना की है। हिम तेंदुओं की यह संख्या सामने आने …
ऋषिकेष, अमृत विचार। तेंदुओं की गणना में प्रदेश में हिम तेंदुओं की संख्या 121 पाई गई है। प्रदेश के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिंहा ने बताया कि केंद्र के आदेश पर वन विभाग व भारतीय वन्यजीव संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में वैज्ञानिक ने यह गणना की है। हिम तेंदुओं की यह संख्या सामने आने पर सभी बहुत खुश है।
बता दें कि छह साल पहले 2016 में हुई गणना में राज्य में 86 हिम तेंदुए पाए गए थे। उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गणना के नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों का संरक्षण सही दिशा में है। आगे चलकर यह वन्य जीवन पर्यटन को और गति देगा। दुनिया के केवल 12 देशों में ही हिम तेंदुए हैं और भारत उनमें से एक है। इन देशों में हिम तेंदुओं की आबादी 3000 से 7000 के बीच आंकलित है। वर्ष 2016 की गणना में भारत में 516 हिम तेंदुए पाए गए थे।
