इटावा: परसौआ में बुखार का प्रकोप, दो की हो चुकी है मौत
इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर क्षेत्र के परसौआ गांव बुखार का कहर देखने को मिल रहा है। एक महीने से गांव में हालत यह है कि एक घर का एक व्यक्ति ठीक होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है।अभी तक दो लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में कई लोग बुखार से …
इटावा, अमृत विचार। जसवंतनगर क्षेत्र के परसौआ गांव बुखार का कहर देखने को मिल रहा है। एक महीने से गांव में हालत यह है कि एक घर का एक व्यक्ति ठीक होता है तो दूसरा बीमार हो जाता है।अभी तक दो लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक महीने से अधिकांश लोग बुखार से परेशान हैं। 55 वर्षीय जयवीर सिंह और 20 वर्षीया अंजली की पिछले दिनों मौत हो चुकी है। आरोप है कि गांव में मच्छरों का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमारियों को रोकने को कोई ठोस कदम नहीं उठाए । न कोई एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। राजेश कुमार, पवन कुमार, अनुभव, देवेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, कुशलपाल, दिनेश यादव, बेचे लाल, अशोक कुमार उमेश सहित काफी लोग बीमार हो चुके हैं। कुछ अभी भी अस्पताल में भर्ती है।
बीमारी का शिकार बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गांव की महिलाओं ने बताया कि डेंगू, मलेरिया की जांच नहीं हुई। रिपोर्ट निगेटिव आती है ऐसे में पता पता नहीं कि कौन सी बीमारी फैल रही हैं। कई बच्चे बीमार पड़े हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सुशील कुमार ने बताया कि 15 दिन पूर्व कैंप लगाकर लोगो के इलाज किया गया था। अब पुनः कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें-बड़ा हादसा: सुल्तानपुर की मझुई नदी में पांच बच्चियों की डूबकर मौत, मिट्टी निकलने के दौरान हुआ हादसा
