कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन, CM बोम्मई ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का शनिवार की रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ममानी किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। वह 56 वर्ष के थे। सौदत्ती सीट से तीन बार विधायक …

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक एवं कर्नाटक विधानसभा के उपाध्यक्ष आनंद ममानी का शनिवार की रात एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ममानी किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। वह 56 वर्ष के थे। सौदत्ती सीट से तीन बार विधायक रहे ममानी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अस्पताल में उन्हें श्रद्धांजलि दी। बोम्मई ने ट्वीट किया, हमारी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति। आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम. ममानी भी 1990 के दशक में उपाध्यक्ष रहे थे। भाषा जोहेब

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, CM ने जताया दुख

संबंधित समाचार