सुल्तानपुर: जमीन के विवाद में युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कूरेभार/ सुलतानपुर, अमृत विचार। जमीनी विवाद को लेकर आए दिन हो रही कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। शनिवार की रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। घटना में एक युवक को गम्भीर चोट आई। पीड़ित ने तीन नामजद के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे …

कूरेभार/ सुलतानपुर, अमृत विचार। जमीनी विवाद को लेकर आए दिन हो रही कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। शनिवार की रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। घटना में एक युवक को गम्भीर चोट आई। पीड़ित ने तीन नामजद के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी।

घटना शनिवार की रात करीब 11 बजे कूरेभार थाना क्षेत्र के सिद्धिगनेशपुर गांव की है। गांव निवासी उमाशंकर कहार ब्लाक के बगल रहते हैं। वहीं गांव के रामनेवल वर्मा की जमीन उमाशंकर के बगल स्थित है। जिसकों लेकर दोनों के बीच जमीनी रंजिश चल रही है। आए दिन विवाद होता रहता है।

आरोप है कि इसी मामले को लेकर शनिवार की रात रामनेवल अपने रिश्तेदार बब्बन वर्मा, अजीत वर्मा के साथ मिलकर उमाशंकर की पिटाई कर दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें-अलीगढ़ : एक रात तीन दुकानों से लाखों की नकदी चोरी

संबंधित समाचार