बॉलीवुड के शहंशाह के लाडले को बताया- बेरोजगार, छोटे बच्चन ने दिया ‘लाजवाब’ जवाब!
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट पर कमेंट कर पूछा कि क्या लोग अब भी अखबार पढ़ते हैं? जिस पर एक यूज़र ने लिखा, बुद्धिमान लोग पढ़ते हैं लेकिन…आपकी तरह बेरोज़गार नहीं। इस पर ऐक्टर बोले, बुद्धि का रोज़गार से लेना-देना नहीं…मुझे यकीन है कि …
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट पर कमेंट कर पूछा कि क्या लोग अब भी अखबार पढ़ते हैं? जिस पर एक यूज़र ने लिखा, बुद्धिमान लोग पढ़ते हैं लेकिन…आपकी तरह बेरोज़गार नहीं। इस पर ऐक्टर बोले, बुद्धि का रोज़गार से लेना-देना नहीं…मुझे यकीन है कि आपके पास रोज़गार है…लेकिन (आपके ट्वीट से लगता है) आप बुद्धिमान नहीं।
Do people still read newspapers??
— Abhishek ???????? (@juniorbachchan) October 22, 2022
अभिषेक बच्चन उन एक्टर्स में से हैं जो ट्रोलर्स को करारा जवाब देने से नहीं रुकते हैं। अब हाल ही में एक यूजर ने जब अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश की तो एक्टर ने उसे करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी। दरअसल, ये सब ट्विटर पर हुआ जब एक्टर ने एक पत्रकार को जवाब देते हुए ट्वीट किया, क्या लोग अभी भी न्यूजपेपर पढ़ते हैं? अभिषेक के ट्वीट पर किसी ने लिखा कि दिमाग वाले लोग पढ़ते हैं। जो बेरोजगार हैं वो नहीं पढ़ते। इस यूजर पर अभिषेक ने तुरंत जवाब दिया और लिखा, ओह…थैंक गॉड मुझे बताने के लिए। मुझे भरोसा है कि आप इंटेलिजेंट नहीं हो। इसके साथ ही अभिषेक ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी पोस्ट किया है।
Oh, I see! Thank you for that input. By the way, intelligence and employment aren’t related. Take you for example. I’m sure you’re employed, I’m also sure (judging by your tweet) that you’re not intelligent! ??
— Abhishek ???????? (@juniorbachchan) October 22, 2022
अभिषेक के इस कमेंट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वह उनके जवाब देने के स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि कई बार अभिषेक को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हालांकि वह अब कई बार ट्रोलर्स की क्लास लगा देते हैं। वैसे बता दें कि हाल ही में श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या के पॉडकास्ट में अभिषेक के ट्रोलिंग पर बात की। उन्होंने कहा, ट्रोलर्स हमेशा उन्हें ट्रोल करते हैं और ये बहुत ही दुखी करता है। जब परिवार के किसी सदस्य के बारे में कोई बुरा कहता है तो खून खौल जाता है।
मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता जब ये सब होता है, इससे मुझे बहुत बुरा लगता है। वह मेरे छोटे भाई हैं और उनको लेकर मैं काफी प्रोटेक्टिव हूं।
ये भी पढ़ें : ‘जैकलीन ने मुझसे प्यार के अलावा कुछ नहीं मांगा’, सुकेश का जेल से लेटर, खोले कई राज
अभिषेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म दसवीं में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम और निमृत कौर लीड रोल में थे। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब अभिषेक वेब सीरीज ब्रीद इंटू द शैडो के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। इसका टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। सीरीज के बारे में बता दें कि ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है जिसे मयंक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।
इस नए सीजन की शूटिंग दिल्ली और मुंबई में हुई है। शो की शुरुआत अभिषेक से हुई जो एक साइकोलॉजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं और वह अपना डार्क साइड दिखाने वाले हैं। अमित साध फिल्म में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं और उनके साथ नित्या मेनन लीड रोल में हैं। नित्या, अभिषेक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ब्रीद: इनटू द शैडो, ब्रीद का स्पिन-ऑफ है जिसमें आर माधवन और अमित साध लीड रोल में थे। यह नया शो प्राइम वीडियो पर 9 नवंबर को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन के पैर की नस कटी, अस्पताल में भर्ती
