चित्रकूट: श्रमिकों के अनाथ बच्चों के साथ मनाएंगे दीपावली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। समाजसेवियों ने अनाथ बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाने का संकल्प लिया। दीपावली की पूर्व संध्या पर कर्वी ब्लाक की ग्राम पंचायत अकबरपुर में खदानों में काम करने वाले श्रमिकों के परिवारों को दीपावली के पूर्व अनाज और पटाखे, मिठाई आदि दी गई। रविवार को इन बच्चों और उनके संरक्षकों के …

चित्रकूट, अमृत विचार। समाजसेवियों ने अनाथ बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाने का संकल्प लिया। दीपावली की पूर्व संध्या पर कर्वी ब्लाक की ग्राम पंचायत अकबरपुर में खदानों में काम करने वाले श्रमिकों के परिवारों को दीपावली के पूर्व अनाज और पटाखे, मिठाई आदि दी गई।

रविवार को इन बच्चों और उनके संरक्षकों के साथ चाइल्डलाइन, सर्वोदय सेवा आश्रम व आयुष्मान वानप्रस्थ विवि के लोगों ने भरतकूप रेलवे स्टेशन पर अंधेरे घरों की दीवाली बनो कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें इनको आटा, चावल, दाल, घी, मिष्ठान्न आदि की किट दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की गई। इस मौके पर दीप भी प्रज्ज्वलित किए गए।

सर्वोदय सेवा आश्रम के संरक्षक अभिमन्यु भाई ने बताया कि चाइल्डलाइन द्वारा जिले में 199 अनाथ बच्चे चिह्नित किए गए हैं। सबसे ज्यादा 90 बच्चे अकबरपुर में हैं, जो 40 परिवारों से हैं। इन बच्चों के साथ दीवाली मनाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में बलवीर सिंह, लल्लूराम, हीरालाल सोनी, पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, सुषमा, समन्वयक विशेष कुमार त्रिपाठी, नीलू देवी, दीपा शुक्ला, रामचंद्र, श्यामानंद आदि की मौजूदगी रही।

ये भी पढ़ें-हमीरपुर: पल्लेदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

संबंधित समाचार