बरेली: गिराई कॉलोनी की दीवार, बेटों समेत पिता पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रंजिशन पिता पुत्रों ने मिलकर कॉलोनी की दीवार गिरा दी, जिससे विवाद हो गया। जहां कुछ लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया। अब पीड़ित अपनी दीवार बनवा रहा है तो दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नवादा शेखान के रहने वाले नितिन मौर्य ने बताया कि उनकी चुंगी के …

बरेली, अमृत विचार। रंजिशन पिता पुत्रों ने मिलकर कॉलोनी की दीवार गिरा दी, जिससे विवाद हो गया। जहां कुछ लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया। अब पीड़ित अपनी दीवार बनवा रहा है तो दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। नवादा शेखान के रहने वाले नितिन मौर्य ने बताया कि उनकी चुंगी के पास जमीन है। जिसमें उन्होंने कॉलोनी काटी है। उस कॉलोनी की दीवार बनी हुई थी।

ये भी पढ़ें- बरेली: अग्रसेन पार्क के पास चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

आरोप है कि 25 सितंबर को निशा इन्क्लेव निवासी शंकर लाल उनके बेटे गिरीश, प्रदीप और बबलू वहां पहुंचे और उन्होंने उनकी कॉलोनी की दीवार गिरा दी। इसकी सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इससे वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। अब जब नितिन मौर्या अपनी दीवार बनाने पहुंचे तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें धमका रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली की मानसी को भी रोजगार मेले से रेलवे में मिली नौकरी, परिजनों को मिल रहीं बधाईयां

संबंधित समाचार