नैनीताल: पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, घर का सामान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर में दीपावली के मौके पर एक झोपड़ी जलकर खाक हो गयी। साथ ही घर का सामान भी जलकर खाक हो गया। अग्नि शमन बल ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस को सोमवार को एमडीटी सेट के माध्यम से रामनगर के शिवलाल पुर में …

नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर में दीपावली के मौके पर एक झोपड़ी जलकर खाक हो गयी। साथ ही घर का सामान भी जलकर खाक हो गया। अग्नि शमन बल ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस को सोमवार को एमडीटी सेट के माध्यम से रामनगर के शिवलाल पुर में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और अग्निशमन बल के जवान मौके पर पहुंचे।

ये भी पढे़ं- उत्तराखंड: पीएम मोदी के ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ पर NGT ने लगाई रोक, जानें पूरा मामला

मौके पर हरि सिंह की की झोपड़ी में आग लगी थी। भीषण आग में झोपड़ी और घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। रिहायशी इलाके में पहुंचने से पहले पुलिस बल ने आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि किसी पटाखे की चिंगारी के चलते झोपड़ी आग की भेंट चढ़ गयी।

ये भी पढ़ें- Diwali 2022: CM पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं, अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ मनाई दिवाली


संबंधित समाचार