सूर्यग्रहण पर जानें ख़ास, क्या रहेगा राशियों पर इसका प्रभाव?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज सूर्य ग्रहण है वैसे तो सूतक प्रातः 4:30 बजे से लग गया है। ग्रहण शाम को 4:32 से शुरू होगा जो शाम 6:26 बजे तक जारी रहेगा। आज मंगलवार भी है। ऐसे में ग्रहण काल के दौरान राम-राम का स्मरण करते रहें। तो सभी कार्य निश्चित ही पूरे होंगे। आगामी करियर …

बरेली, अमृत विचार। आज सूर्य ग्रहण है वैसे तो सूतक प्रातः 4:30 बजे से लग गया है। ग्रहण शाम को 4:32 से शुरू होगा जो शाम 6:26 बजे तक जारी रहेगा। आज मंगलवार भी है। ऐसे में ग्रहण काल के दौरान राम-राम का स्मरण करते रहें। तो सभी कार्य निश्चित ही पूरे होंगे। आगामी करियर में बेहद ही उन्नति प्राप्त होगी। ग्रहण का सूतक लगने से आज सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

यह भी पढ़ें- बरेली: पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 500 ग्राम अफीम बरामद

ग्रहण पडते ही रोड पर सन्नाटा

शहर के बड़ा बाग हनुमान मंदिर, कालीबाड़ी काली मंदिर, अलखनाथ मन्दिर पर कपाट बंद रहे। राशियों के हिसाब से लोगों पर इसका क्या प्रभाव रहेगा। इस बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित रमाकान्त दीक्षित ने दी जानकारी

मंदिरों के बंद हुए कपाट

मेष राशि– आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी मित्र के साथ बहस का सामना करना पड़ सकता है। सूर्यग्रहण के चलते आज इन राशियों को सावधानी रखनी होगी। तनाव की स्थिति बन सकती है। कार्य में विलंब होने से दिक्कत होगी।

वृषभ– आज अपने साथियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं। जरूरी जानकारी मिलेगी। कामकाजी लोगों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुटिल लोगों से सावधान रहना होगा। परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर अनबन की संभावना है।

मिथुन– ज्यादा तनाव लेना ठीक नहीं है। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे। नए काम की शुरूआत न करें। पुराने जान पहचान वालों से मुलाकात होगी। सेहत संबंधी समस्या के कारण कार्य प्रभावित होंगे।

कर्क– संभलकर खर्च करना होगा। आज परिवार के किसी सदस्य से उलझ भी सकते हैं। नया वाहन खरीदेंगे। आपको कारोबार में लाभ होगा। परिश्रम का फल मिलेगा। संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह– आज किसी काम में हानि हो सकती है। आपको अनजान लोगों से मेलजोल रखना भारी पड़ सकता है। युवाओं को लाभ होगा। मनमाफिक व्यंजन का स्वाद ले पाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से विवाद होने की संभावना है।

कन्या– रुके हुए कार्यो को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। आय से अधिक खर्च न करें। आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक दंपत्ति सुख पूर्वक रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। तनाव कम हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला– आज किसी जरूरी कागजात के गुम होने से समस्या बढ़ेगी। पुराने विवाद दूर होंगे। दंपत्तियों के बीच मधुरता रहेगी। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक– किसी से तर्क-वितर्क न करें। आपको नए लोगों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। शासकीय नियमों का पूरा पालन करें। वाहन आदि काे सावधानी से चलाएं। कल कारखानों में काम करने वालों को उन्नति मिल सकती है।

धनु– सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। आपको आज लाभ होगा। जरूरी न हो तो यात्रा को टालने का प्रयास करें। विदेश यात्रा संबंधी कुछ समस्या दूर हो सकती है। जोखिम लेने से बचें। विरोधियों से सतर्क रहें। धन लाभ होगा।

मकर- किसी करीबी से बहस के बुरे परिणाम मिल सकते हैं। तनाव रहेगा। अज्ञात स्रोत से लाभ होगा। परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करें। परिवारजनों के बीच आपकी छवि अच्छी रहेगी। सावधानी से खर्च करें।

कुंभ– सूर्यग्रहण के चलते इस राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। सूतक काल मेंशुभ कार्य न करें। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। आपको लाभ होगा।

मीन– कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर संबंधी समस्या दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। अपने विचारों में उत्कृष्टता लाएं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। मित्रों के साथ काफी समय व्यतीत हो सकता है। किसी काम में लाभ होगा।

पंडित रमाकांत दीक्षित ने यह भी बताया कि ग्रहण काल में भगवान श्री राम क नाम जाप करने से काफी फलदाई रहेगा। यह सूर्य ग्रहण लोगों को लाभ देने वाला भी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: हमले में घायल महंत की उपचार के दौरान मौत, चिलम पिलाने को मना करने पर आरोपियों ने किया था हमला

संबंधित समाचार