सड़क हादसे में दंपती समेत तीन की मौत
अमृत विचार, बहराइच। बाराबंकी जनपद में हुए सड़क हादसे में जिले के एक दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद तीनों का शव घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुबकापुर के मजरा खालेपुरवा निवासी सुखलाल (45) लखनऊ में सपरिवार मजूदरी करते थे। मंगलवार को …
अमृत विचार, बहराइच। बाराबंकी जनपद में हुए सड़क हादसे में जिले के एक दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद तीनों का शव घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुबकापुर के मजरा खालेपुरवा निवासी सुखलाल (45) लखनऊ में सपरिवार मजूदरी करते थे। मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ स्कूटी से गांव की तरफ आ रहे थे। स्कूटी पर उनकी पत्नी गुडिया और छह साल की बेटी भी सवार थी। जब वह बाराबंकी जिले के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने दंपती को कुचल दिया।
घटनास्थल पर ही दंपती की मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। पुलिस ने मासूम को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान बेटी की भी मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया।
दंपती के पड़ोसी मोहन अवस्थी ने बताया कि पांच बेटियां और तीन बेटे थे। जिसमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि अन्य लोग लखनऊ में ही हैं। पोस्टमार्टम के बाद सभी शव गांव में अंतिम संस्कार के लिए लाए जाएंगे। गांव में तीन मौत से मातम पसर गया है।
यह भी पढ़ें:- औरैया: तेज रफ्तार कार आगे जा रही पार्सल की गाड़ी से टकराई, दंपती समेत तीन की मौत
