हल्द्वानी: बेटी ने पिता को कराया गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब पीकर आए दिन घर में उत्पात मचाने वाले पिता के खिलाफ बेटी ने पुलिस को शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया। गैस गोदाम रोड हरिहर विहार निवासी मेघा फुलारा ने बीती 23 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शराब पीकर आए दिन घर में उत्पात मचाने वाले पिता के खिलाफ बेटी ने पुलिस को शिकायत कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया।

गैस गोदाम रोड हरिहर विहार निवासी मेघा फुलारा ने बीती 23 अक्टूबर को पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता प्रकाश चंद्र फुलारा शराब पीकर घर में मारपीट कर रहे हैं। उनके पास एक तमंचा है और मां मधु व भाई नकुल को तमंचा दिखाकर डरा-धमका रहे हैं।

मेघा ने यह भी बताया कि वह घर में ही मौजूद हैं। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घर के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा भी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार