सुनक पर चिदंबरम की टिप्पणी से कांग्रेस का किनारा, कहा- हमें किसी और देश से अनेकता का सबक सीखने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर भारत को अल्पसंख्यकों के मामले में सबक लेने संबंधी पी चिदंबरम के बयान पर टिप्पणी करने से किनारा कर दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश से मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस बारे में …
नई दिल्ली। कांग्रेस ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर भारत को अल्पसंख्यकों के मामले में सबक लेने संबंधी पी चिदंबरम के बयान पर टिप्पणी करने से किनारा कर दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश से मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि इस बारे में जो भी सवाल करना है चिदंबरम से ही पूछिए। यह बयान उन्होंने क्यों दिया इस बारे में जवाब वही देंगे।
उन्होंने कहा कि भारत को किसी और देश से सबक सीखने की जरूरत नहीं है। उनको उनकी पार्टी ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनाया है और हम इसका स्वागत करते हैं।
ये भी पढ़ें- खड़गे के हाथ कल से होगी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, सामने है चुनौतियों का पहाड़
रमेश ने कहा , उनसे पूछिए, मैं भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहा हूं। किसी और व्यक्ति ने जो कहा है मैं उस पर टिप्पणी नहीं करूंगा। मैंने देखा भी नहीं है कि उन्होंने क्या कहा है। मैं सिर्फ भारत जोड़ो यात्रा पर बोलूंगा। किसी अन्य के वक्तव्य पर मैं कुछ नहीं बोलूंगा।
LIVE: Congress Party briefing by Shri @Jairam_Ramesh at AICC HQ. #BharatJodoYatra https://t.co/lJI1wxB4nE
— Congress (@INCIndia) October 25, 2022
चिदम्बरम ने कहा ,पहले कमला हैरिस, अब ऋषि शुनक। अमेरिका और ब्रिटेन के लोगों ने अपने देशों के गैर-बहुसंख्यक नागरिकों को गले लगा लिया है और उन्हें सरकार में उच्च पद के लिए चुना है। मुझे लगता है कि भारत और बहुसंख्यकवाद का पालन करने वाली पार्टियों द्वारा सीखने के लिए एक सबक है।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अपने साथियों व चालकों समेत कर्मियों को दिवाली पर दिए चांदी के सिक्के
