हरदोई: नहर में मिला नवजात बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, अमृत विचार। कुछ ही घंटे पहले दुनिया में आने वाले नवजात बच्चे को शारदा नहर में फेंके जाने और वहीं से उसका शव बरामद किए जाने की खबर से खलबली मच गई। मंगलवार की सुबह सिकरोहरी शारदा नहर पुल के पास उतराते हुए देखे गए शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसे ले …
हरदोई, अमृत विचार। कुछ ही घंटे पहले दुनिया में आने वाले नवजात बच्चे को शारदा नहर में फेंके जाने और वहीं से उसका शव बरामद किए जाने की खबर से खलबली मच गई। मंगलवार की सुबह सिकरोहरी शारदा नहर पुल के पास उतराते हुए देखे गए शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। इसे ले कर लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। हर किसी का यही मानना है कि अपने गुनाह की नवजात बच्चे को इतनी खौफनाक सज़ा दी गई।
बताया गया है कि मंगलवार की सुबह टड़ियावां थाने के शारदा नहर के सिकरोहरी पुल से गुज़र रहे राहगीरों ने नहर में बच्चे का शव उतराते हुए देखा। इसका पता होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। वहां पहुंची पुलिस ने नहर से नवजात बच्चे का शव बरामद किया। इस बारे में लोगों का कहना है कि दुनिया में आने के कुछ घंटे बाद ही अपनी करनी-करतूत का गुनाह छिपाने के लिए नवजात बच्चे को नहर में फेंक दिया गया। भीड़ में शामिल हर कोई उस मां को मुंह भर-भर कर कोस रहा था, जिसने इस बच्चे को नौ महीने तक अपनी कोख में रखा।
पुलिस का कहना है कि नवजात बच्चे के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। फिलहाल गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें-हल्द्वानी: जिस होटल में करना था काम, उसी होटल में हुई मिली लाश
