जसपुर: खरीद केंद्रों में नहीं तुल पाया धान, किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। धान खरीद केंद्रों पर तौल की व्यवस्था फेल हो रही है, जिससे किसान काफी परेशान हैं। व्यवस्था ठीक न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर आजकल धान काफी मात्रा में आ रहा है। लेकिन, धान की तौल नियमित रूप से नहीं …

जसपुर, अमृत विचार। धान खरीद केंद्रों पर तौल की व्यवस्था फेल हो रही है, जिससे किसान काफी परेशान हैं। व्यवस्था ठीक न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर आजकल धान काफी मात्रा में आ रहा है। लेकिन, धान की तौल नियमित रूप से नहीं हो पा रही है। दीपावली की छुट्टी होने के कारण रविवार व सोमवार को धान की तौल नहीं हो पाई। उससे पहले भी तौल नियमित नहीं हो पा रही थी। जिस कारण क्रय केंद्रों पर धान अधिक मात्रा में जमा हो गया है। किसान किसी न किसी तरह अपना-अपना धान पहले तुलवाने की जुगत में लगे रहते हैं, जिससे धान की तौल में अव्यवस्था व व्यवधान पैदा हो रही है, जिससे किसान अत्यधिक परेशान हैं।

लेकिन, प्रशासन व विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे धान तौल की अव्यवस्था की समस्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को धान तुलवाने को लेकर किसान आपस में भिड़ गये थे। सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन की निगरानी कमेटी के सदस्य अमन प्रीत सिंह व जगजीत सिंह भुल्लर ने मौके पर पहुंचकर किसानों को किसी तरह समझा-बुझा कर स्थिति संभाली।

व्यवस्था सुधारने की मांग
जसपुर। भारतीय किसान युवा भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं उपाध्यक्ष जगजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गोवर्धन पूजा की छुट्टी होने के कारण बुधवार को भी तौल नहीं हो पाई और भैया दूज की छुट्टी होने गुरुवार को भी धान की तौल नहीं हो पायेगी, जिससे समस्या और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रति दिन जितनी तौल होनी चाहिए, उतनी नहीं हो पा रही है। एक तरह से धान की तौल की व्यवस्था फेल हो रही है। इसीलिए समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने मांग की है कि धान की तौल की व्यवस्था को शीघ्र पटरी पर लाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाये, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन आंदोलन का कदम उठाने के लिए बाध्य हो जायेगी।

संबंधित समाचार