मनोहर सरकार ने करप्शन, कास्ट, क्राइम को बढ़ाने का काम किया: हुड्डा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। हरियाणा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करप्शन (भ्रष्टाचार), कास्ट (जाति) और क्राइम (अपराध) को कम करने के दावे को गलत करार देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने इन्हें कम नहीं किया, बढ़ाने का काम किया है। मनोहर लाल ने यह दावा अपनी सरकार के …

चंडीगढ़। हरियाणा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करप्शन (भ्रष्टाचार), कास्ट (जाति) और क्राइम (अपराध) को कम करने के दावे को गलत करार देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने इन्हें कम नहीं किया, बढ़ाने का काम किया है। मनोहर लाल ने यह दावा अपनी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में किया था।

ये भी पढे़ं- हम नफरत की राजनीति नहीं करते, स्कूल, अस्पताल बनाते हैं: भगवंत मान

हुड्डा ने यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के आठ सालों की उपलब्धियों के दावे के विपरीत सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल खराबी का मुआवजा, वक्त पर खाद-बीज, युवाओं को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, बच्चों को वजीफा, व्यापारियों को राहत, नागरिकों को सुरक्षा, स्कूलों में शिक्षक, सरकारी दफ्तरों में कर्मचारी, अस्पतालों में डॉक्टर, यहां तक कि कोविड-19 के दौरान मरीजों को जरूरत पड़ने पर दवाई और ऑक्सीजन भी नहीं दे पाई।

हुड्डा ने दावा किया कि 2014 से पहले हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, रोजगार सृजन, खिलाड़ियों, किसानों, बुजुर्गों के सम्मान, खुशहाली और विकास में तमाम राज्यों के मुकाबले पहले पायदान पर था। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोहर लाल सरकार ने आठ साल में हरियाणा को बेरोजगारी, अपराध, नशा, भ्रष्टाचार, किसानों पर अत्याचार, खिलाड़ियों से भेदभाव और बदहाली में पहले नंबर पर पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें- मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्टीयरिंग कमेटी का किया एलान, इन नेताओं के नाम शामिल


संबंधित समाचार