उन्नाव: भाई दूज पर जेल में बंद भाइयों को तिलक करने पहुंचीं बहनें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। दीपों के पर्व दीपावली त्योहार के तीसरे दिन आज भैया दूज का पर्व पूरे देश मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन बहने अपने भाइयों को टीका कर मुह मीठा कराकर उनकी लंबी आयु की कामना करती है। वही उन्नाव जेल के बाहर भी आज भैया दूज के अवसर …

उन्नाव। दीपों के पर्व दीपावली त्योहार के तीसरे दिन आज भैया दूज का पर्व पूरे देश मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन बहने अपने भाइयों को टीका कर मुह मीठा कराकर उनकी लंबी आयु की कामना करती है। वही उन्नाव जेल के बाहर भी आज भैया दूज के अवसर पर सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिली।

यहां जेल में बंद कैदियो की बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात कर उनका तिलक करके उनकी लंबी आयु की कामना की और भाइयों का मुंह मीठा कराया। भैया दूज के अवसर पर गुरुवार को बहनों ने भाइयों के तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों का मुंह मीठा कराया। गुरुवार को बहनें जेल भी पहुंचीं और सुबह से ही लाइन लगाकर भाइयों का तिलक करने के लिए खड़ी रहीं।

अपनी बारी आने पर भाइयों को टीका लगाया। बहनों ने बाहर आकर बताया कि मिठाई और तिलक वही अंदर दिया गया। बहनों ने मुलाकात कर भाइयो को टीका किया और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। दूसरी ओर शहर में भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: करवाचौथ पर जेल में बंद दंपतियों को कराया गया चांद का दीदार

संबंधित समाचार