उत्तराखंड में भी शनिवार, रविवार को पूर्णबन्दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के अनेक प्रयासों के बावजूद उत्तराखंड में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ते जाने के कारण सरकार ने शनिवार और रविवार दो दिन कड़ाई के साथ पूर्णबन्दी लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य में …

देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के अनेक प्रयासों के बावजूद उत्तराखंड में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ते जाने के कारण सरकार ने शनिवार और रविवार दो दिन कड़ाई के साथ पूर्णबन्दी लागू करने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट बेहद अच्छी होने के बावजूद गुरुवार को 199 मामले सामने पर चिंता बढ़ गयी है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिये हमने सप्ताह के अंतिम दो दिन (शनिवार और रविवार) पूर्णबन्दी का निश्चय किया है। उन्होंने कहा कि विस्तृत गाइड लाइन के लिये अधिकारियों से दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग पहले ही पांच दिनों के सप्ताह की मांग कर रहे थे, ताकि दो दिन सेनिटाइजेशन आदि किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूर्णबन्दी फिलहाल इसी सप्ताह लागू होगी। भविष्य के लिये बाद में निर्णय लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कल ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को शनिवार और रविवार पूर्णबन्दी लागू किये जाने पर विचार विमर्श के निर्देश दिये थे।

संबंधित समाचार