बहराइच: चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने नशेड़ियों को पहले पीटा, फिर पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के कोतवाली मूर्तिहा के गंगापुर चरागाह गांव में किराना की दुकान के निकट गांव के लोगों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम पंचायत गंगापुर के मजरा चारागाह में राजन की किराना की दुकान है। गुरुवार रात …

बहराइच। जिले के कोतवाली मूर्तिहा के गंगापुर चरागाह गांव में किराना की दुकान के निकट गांव के लोगों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम पंचायत गंगापुर के मजरा चारागाह में राजन की किराना की दुकान है।

गुरुवार रात को तीन संदिग्धों को ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने सभी को पकड़ लिया। पूछताछ की तो सभी सही जवाब नहीं दे रहे थे। जिस पर सभी की पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लिया।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार राणा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सभी नशेड़ी है। गलतफहमी में ग्रामीणों ने पकड़ा है। एक मधवापुर रमतलिया गांव का निवासी है। जबकि दो उसी गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:-गाजियाबाद: पुलिस की गोली लगते ही गौ तस्कर बोला- गाय हमारी माता है…

संबंधित समाचार