नैनीताल: धारी में पति की हत्यारोपी पत्नी को नहीं मिली जमानत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। धारी ब्लॉक के गोनियारो में बीते 29 मई को हुई चंदन हत्याकांड की आरोपी मृतक की पत्नी यशवंती की शुक्रवार को प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश अजय चौधरी ने जमानत अर्जी खारिज कर दी। बता दें कि बीते 6 जून को चंदन सिंह का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने चंदन …

नैनीताल, अमृत विचार। धारी ब्लॉक के गोनियारो में बीते 29 मई को हुई चंदन हत्याकांड की आरोपी मृतक की पत्नी यशवंती की शुक्रवार को प्रभारी जिला व सत्र न्यायाधीश अजय चौधरी ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।

बता दें कि बीते 6 जून को चंदन सिंह का शव मिला था। मृतक के परिजनों ने चंदन की हत्या का आरोप मृतक की पत्नी समेत उसके ससुरालियों पर लगाया था। 27 जुलाई को मृतक की पत्नी यशवंती, साला दिनेश रावत, पत्नी का जीजा नरेन्द्र मेवाड़ी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी यशवंती को हिरासत में लिया था। इसके बाद पत्नी ने पति चंदन की हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले चंदन के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में झगड़ा होने लगा।

मायके आने के बाद उसने अपने मुंह बोले भाई के साथ मिलकर चंदन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। घटना वाले दिन यशवंती ने चंदन को फोन कर अमजड डूंगरी बैंड में आने को कहा। जहां पहले से मौजूद दिनेश और कमल ने चंदन के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी।

संबंधित समाचार