हल्द्वानी: पहले बनाई अश्लील वीडियो अब दे रहा तेजाब डालने की धमकी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम निवासी एक महिला ने अपने एक परिचित पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। महिला ने उक्त व्यक्ति को अपने पति की मौत का जिम्मेदार भी बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदमारी निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम निवासी एक महिला ने अपने एक परिचित पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। महिला ने उक्त व्यक्ति को अपने पति की मौत का जिम्मेदार भी बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चांदमारी निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2019 में मनजीत मेर पुत्र गणेश सिंह मेर निवासी अल्मोड़ा के साथ हुआ था। इस बीच उसकी पहचान सागर बिष्ट (भानू) निवासी अल्मोड़ा से हुई, जो उनकी रिश्तेदारी में आता है। एक दिन सागर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली, जिसके बाद वह उसे परेशान करने लगा। महिला ने बताया कि वर्ष 2022 में पति की सड़क हादसे में मौत के बाद वह दिल्ली चली गयी।

आरोप है कि सागर ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे एक लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी है। महिला ने सागर पर उसके पति की हत्या का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार