गदरपुर: चोरी की चार बाइकें बरामद, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। थाना गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चार बाइकें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान प्रेमनगर पुलिया के पास एक बाइक सवार को रोका तो वह बाइक के कागज नहीं दिखा पाया। …

गदरपुर, अमृत विचार। थाना गदरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चार बाइकें बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान प्रेमनगर पुलिया के पास एक बाइक सवार को रोका तो वह बाइक के कागज नहीं दिखा पाया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश गुप्ता बताया। पुलिस के गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मलकीत सिंह निवासी दुर्गापुर थाना दिनेशपुर ने 15 दिन पहले गदरपुर से बाइक चोरी की थी और बेचने के लिए उसे दी थी।

बताया कि उसकी जानपाल सिंह उर्फ जेपी निवासी कनकटा थाना गदरपुर व मलकीत सिंह से दोस्ती है। तीनों मिलकर रुद्रपुर, बाजपुर व रामपुर उत्तर प्रदेश से भी बाइक चोरी करते हैं। तीन अन्य बाइकें महतोष क्षेत्र कवलगंज रोड किनारे झाड़ियों में छुपा रखी हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बाइकें बरामद कर ली हैं। साथ ही अन्य दो अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, ओमप्रकाश, सिपाही उमेश जोशी, इमरान अंसारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार