बागेश्वर: विपक्षी सदस्यों ने जिला पंचायत पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी समेत विपक्षी सदस्यों ने जिला पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सत्ता की हनक में जिला पंचायत को भ्रष्टाचार का अड्डा बना चुकी है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत में भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देगी। उन्होंने एसडीएम समेत कोतवाल …

बागेश्वर, अमृत विचार। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी समेत विपक्षी सदस्यों ने जिला पंचायत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सत्ता की हनक में जिला पंचायत को भ्रष्टाचार का अड्डा बना चुकी है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत में भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देगी। उन्होंने एसडीएम समेत कोतवाल के खिलाफ एक नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी।

पर्यटक आवास गृह में शुक्रवार को विपक्षी सदस्यों ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान पूर्व जिपं अध्यक्ष व वर्तमान में सदस्य हरीश ऐठानी ने कहा कि सत्ता की शह में जिपं अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। आगामी नगर पंचायत के चुनावों को देखते हुए गरुड़ के भकुनखोला गांव में विकास के नाम पर धन का दुरूपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सोलर लाइट लगाने के नाम पर भी भाजपा के सदस्य को फायदा पहुंचाने के लिए महंगी सोलर लाइटें खरीदी जा रही हैं। कहा कि पूर्व में हुई जांच में दोषी पाए जाने व प्रभारी मंत्री द्वारा जांच कराने के आदेश के बाद भी प्रशासन जिपं की जांच करके कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। उन्होंने जिपं पर सोबन सिंह जीना परिसर में मनमानी का आरोप लगाया तथा कहा कि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए एक के बाद एक गलत कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने गत दिवस हुई बैठक में एसडीएम बागेश्वर के आदेश पर कोतवाल द्वारा सिपाहियों के द्वारा की गई अभद्रता पर अफसोस करते हुए कहा कि एक नवंबर से सदस्यों के साथ आंदोलन किया जाएगा। कहा कि जिपं अध्यक्ष बसंती देव द्वारा हत्या की साजिश की बात कहकर अपने काले कारनामे छिपाए जा रहे हैं। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य वंदना ऐठानी, इंद्रा परिहार, रूपा कोरंगा, गोपा धपोला, सुरेश खेतवाल, रेखा देवी, रेखा देवी मौजूद रहीं।

संबंधित समाचार