अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस अस्पताल में भर्ती
वाशिंगटन। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस कोरोना वायरस संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फॉक्स न्यूज ने विभाग प्रवक्ता के हवाले से शनिवार को कहा, “मंत्री रॉस को मामली, कोरोनावायरस संबंधी समस्याओं के कराण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत ठीक है और हम …
वाशिंगटन। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस कोरोना वायरस संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फॉक्स न्यूज ने विभाग प्रवक्ता के हवाले से शनिवार को कहा, “मंत्री रॉस को मामली, कोरोनावायरस संबंधी समस्याओं के कराण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत ठीक है और हम उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद करते हैं।”
दो सूत्रों ने फॉक्स न्यूज को बताया कि रॉस शुक्रवार शाम को ठीक महसूस नहीं कर रहे थे और फिर अस्पताल चले गए। 82 वर्षीय पूर्व बैंकर रॉस वर्तमान प्रशासन में कैबिनेट स्तर के अधिकारियों में सबसे ज्यादा उम्रदराज हैं। रॉस 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में तत्कालीन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के मुखर समर्थक थे।
