बिजनौर: महिला से चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों ने भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई को मारी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बिजनौर। चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई पर गोली चला दी जिसमें वह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- बिजनौर: ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहीकिशोरी को गांव के ही युवक ने …

अमृत विचार, बिजनौर। चेन लूटकर भाग रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई पर गोली चला दी जिसमें वह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहीकिशोरी को गांव के ही युवक ने गोली मारी

शुक्रवार शाम मोहल्ला नई बस्ती निवासी मृदुला माहेश्वरी पत्नी आलोक माहेश्वरी किसी काम से बाजार गई थी, जब वहां से लौट रही थी । मोहल्ले के सामने ही कुछ बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से चेन लूट ली। वहां से जा रहे भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई राजीव गुप्ता पुत्र घनश्याम गुप्ता निवासी नई बस्ती ने शोर मचाकर बदमाशों को घेर लिया।

बदमाशों ने खुद को घिरता देख तमंचे से फायर कर दिया। गोली राजीव गुप्ता के पैर में लगी । इसी दौरान बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल राजीव गुप्ता को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण सिंह ने बताया कि भाजपा नेता के भाई को पैर में गोली लगी है उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिजनौर: शराब पीने को रुपये नहीं दिए तो मां को पीटकर मार डाला

संबंधित समाचार