बहराइच: लेनदेन के विवाद में घर से बुलाकर युवक की हत्या, पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के हरर्राजपुर गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार रात को कुछ लोग बुलाकर ले गए। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। काफी देर तक शव पड़ा रहा। दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पत्नी ने पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी …

बहराइच। जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के हरर्राजपुर गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार रात को कुछ लोग बुलाकर ले गए। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। काफी देर तक शव पड़ा रहा। दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पत्नी ने पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरर्राजपुर गौरिया गांव निवासी छबीले मौर्य (32) पुत्र अशर्फीलाल का गांव निवासी धन्नू यादव और पवन यादव से रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार रात को धन्नू, पवन और रामपाल समेत पांच लोग छबीले को बुलाकर ले गए। इसके बाद युवक घर नहीं लौटा। रात 10 बजे के आसपास युवक का शव गांव से 100 मीटर की दूरी पर पड़ा होने की सूचना मिली। जिस पर परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंचे।

पुलिस को घटना की जानकारी दी। काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी सुषमा ने पांच लोगों पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबाकर हत्या किए जाने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

मृतक की हैं छह बेटियां
मृतक छबीले यादव की छह बेटियां हैं। पिता की मौत होने से बेटियां विलख रही हैं। वहीं पत्नी सुषमा का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत

संबंधित समाचार