T20 World Cup 2022 : जोस बटलर को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद, टॉप-4 टीमों के 3-3 अंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। आयरलैंड के हाथों डकवर्थ लुईस पद्धति से हार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश के कारण मैच धुल जाने के बावजूद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को उम्मीद है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी। इंग्लैंड ने सुपर 12 के चरण में केवल अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज …

मेलबर्न। आयरलैंड के हाथों डकवर्थ लुईस पद्धति से हार और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश के कारण मैच धुल जाने के बावजूद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को उम्मीद है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी। इंग्लैंड ने सुपर 12 के चरण में केवल अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की है। उसका सामना अब न्यूजीलैंड और श्रीलंका से होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया को आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसी अपेक्षाकृत कमजोर टीमों का सामना करना है।

कप्तान जोस बटलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद कहा, ‘देखिए जब तक कुछ ऐसा न हो जो हमारे नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो, तब तक हमें कोई चिंता नहीं है। हम जानते हैं कि अभी हमें दो मैच खेलने हैं। हम इन दोनों मैचों में जीत दर्ज करना चाहते हैं और खुद को सेमीफाइनल में पहुंचने की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रखना चाहते हैं। ग्रुप एक से अभी सभी छह टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया चारों टीम के तीन-तीन अंक है, जबकि श्रीलंका और अफगानिस्तान के दो-दो अंक हैं।

बटलर ने कहा, हम जानते हैं कि हमें अगले दौर में पहुंचने की अपनी संभावना जीवंत रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

ये भी पढे़ं : T20 World Cup 2022 : कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को आशंका, ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिल सकते हैं कोविड के अधिक मामले

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता