लखीमपुर-खीरी: सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेता और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, DM से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। सपा प्रत्याशी को सीआरपीसी 110 का नोटिस देकर पुलिस और प्रशासन आतंक का माहौल बना रहा है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की …

लखीमपुर-खीरी,अमृत विचार। सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा नेताओं और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भाजपा खुलेआम चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। सपा प्रत्याशी को सीआरपीसी 110 का नोटिस देकर पुलिस और प्रशासन आतंक का माहौल बना रहा है। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:-उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में जल्द हाथी अभयारण्य बनने की उम्मीद

डीएम को दिए गए पत्र में सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा है कि भाजपा विधायक पलिया रोमी साहनी ने महिला मतदाताओं को रुपये बांटे थे। इसकी शिकायत भी चुनाव आयोग से की गई थी। इसके बाद भी गोला विधानसभा उपचुनाव में चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को सीआरपीसी की धारा 110 का नोटिस दे रही है, जबकि चुनाव में शांति भंग की आशंका की नोटिस दी जाती है।

पुलिस 110 सीआरपीसी की नोटिस देकर गैंगस्टर की धमकी दे रही है। मंत्रियों की मौजूदगी में कोटेदार वोट न देने पर मतदाताओं को राशन कार्ड काटने की धमकी देते हैं। इतना ही नहीं सपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को 110 की नोटिस देकर पुलिस दो नवंबर को उन्हें थाने बुला रही है, जबकि तीन नवंबर को मतदान होना है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार