बाजपुर: ससुर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। स्थानीय एक महिला ने पति व अन्य ससुरालियों पर कम दहेज लाने को लेकर मारपीट करने और पांच लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 21 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब 11 बजे उसे मौका पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की …

बाजपुर, अमृत विचार। स्थानीय एक महिला ने पति व अन्य ससुरालियों पर कम दहेज लाने को लेकर मारपीट करने और पांच लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि 21 अक्टूबर 2022 को सुबह करीब 11 बजे उसे मौका पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई।

किसी तरह अपने आपको आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। इस बारे में अपने पति व सास बात की तो घर की बात बाहर नहीं बताने का दबाव डाला गया। उसने विरोध किया तो आरोपितों ने एकराय होकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

इतना ही नहीं पति ने तीन बार तलाक कहकर उसे पहने हुए कपड़ों में धक्के देकर घर से निकाल दिया। उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी जिसके चलते पुलिस के माध्यम से पहुंचे स्वजन उसे अपने साथ मायके ले गए। वहीं पुलिस ने नामजद पति समेत सात ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार