लखनऊ केजीएमयू: शिक्षकों का मिलन समारोह आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) शिक्षक संघ की ओर से दीपावली के अवसर पर शिक्षकों का मिलन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस समारोह मे पिछले एक वर्ष में नियुक्त 14 शिक्षकों का स्वागत एवं विभिन्न पदों पर पदोन्नत 64 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुलपति डा. बिपिन …

अमृत विचार लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) शिक्षक संघ की ओर से दीपावली के अवसर पर शिक्षकों का मिलन समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस समारोह मे पिछले एक वर्ष में नियुक्त 14 शिक्षकों का स्वागत एवं विभिन्न पदों पर पदोन्नत 64 शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुलपति डा. बिपिन पुरी, प्रति कुलपति डा. विनीत शर्मा, डीन डा. ए.के. त्रिपाठी, अध्यक्ष डा. के.के. सिंह, सचिव डा. संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष डा. भास्कर अग्रवाल आदि अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अध्यक्ष द्वारा शिक्षकों सम्बंधित वेतन, पदोन्नति आदि के आदेशों पर सरकार एवं कुलपति जी के सहयोग पर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं उनके बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

संबंधित समाचार