सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर, जल्द शूरू होगी शूटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल ‘स्त्री 2’ में काम करती नजर आएंगी। वर्ष 2018 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर ,राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, फ्लोरा सैनी और विजय राज ने अहम भूमिका निभाई थी। ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16: कैप्टन बनने के बाद …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री के सीक्वल ‘स्त्री 2’ में काम करती नजर आएंगी। वर्ष 2018 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर ,राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी, फ्लोरा सैनी और विजय राज ने अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16: कैप्टन बनने के बाद घर का माहौल बदलने में लगे गौतम, अब्दु को मिला इंट्रेस्टिंग टास्क

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जो कि ठुमकेश्वरी का बिहाइंड द सीन वीडियो है। वीडियो में श्रद्धा कह रही हैं। अंदाजा लगाओ कौन वापस आ गया। यह तो बस छोटी सी झलक है कि मैं वापस आ रही हूं। स्त्री लौट आई है। सुपर वाइब। सेट पर लौटकर काफी अच्छा लग रहा है। यह मेरे लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि हम बाहुत जल्दी स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।


ये भी पढ़ें:-कार्तिक आर्यन की ‘फ्रेडी’ का फर्स्ट लुक आउट, OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म होगी रिलीज

संबंधित समाचार