बरेली: हत्या कर गड्ढे में फेंका साधु का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गड्ढे में साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। गांव वालों ने  हत्या की आशंका जताते हुए सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। साधु के शरीर में चोटों के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल …

बरेली, अमृत विचार। गड्ढे में साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। गांव वालों ने  हत्या की आशंका जताते हुए सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। साधु के शरीर में चोटों के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मूल रूप से सिरौली निवासी महंत सूरज गिरी करीब 30 साल शाही थाना क्षेत्र के हल्दीकलां गांव की मढ़ी पर रहे रहे थे। महंत को शनिवार की शाम तक मणि पर देखा गया था। लेकिन  रात करीब दस बजे उधर से निकले ग्रामीणों ने सूरज गिरि का शव मढ़ी से  सटे खेत के पास खाई में पड़ा देखा। मुंह, माथे, नाक और हाथ पर चोट के गहरे निशान थे। नाक और मुंह से खून बह रहा था दांत भी टूटे थे। लोगों ने साधु की हत्या की आशंका जताई सूचना पर थाना  प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राणा फ़ोर्स के साथ घटना  स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

परिजनों ने किया रंजिश से इनकार
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे साधु सूरज गिरी के भाई प्रेमपाल ने  बताया कि उनके भाई करीब 30 साल से मणि पर रह रहे थे। गांव के लोग भी उनकी काफी  इज्जत करते थे ऐसे  मैं उनकी किसी से भी कोई रंजिश होने का सवाल ही नहीं उठता। गांव के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस मान रही है हादसा
संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में मिले साधु के शव को पुलिस शुरुआती जांच में हादसा मान रही है। पुलिस का मानना है कि जिस गड्ढे में साधु का शव मिला है उसमें पानी भरा हुआ था और लकड़ी भी पड़ी थी ऐसे में लकड़ी लगने की वजह से उनके शरीर पर चोट आई है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साधु के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए है।

संबंधित समाचार