खटीमा: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के आवास विकास के पास खेतलसंडा निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि आवास विकास के पास निवासी 35 वर्षीय सुचित्रा सेन पत्नी कंकन सेन शनिवार की दोपहर अपने घर में पुत्री शिल्पी …

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के आवास विकास के पास खेतलसंडा निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि आवास विकास के पास निवासी 35 वर्षीय सुचित्रा सेन पत्नी कंकन सेन शनिवार की दोपहर अपने घर में पुत्री शिल्पी के साथ थी। इस बीच वह करीब 12 बजे अचानक अकेले कमरे में गई और दरवाजा बंद कर चुनरी का फंदा लगा लिया।

करीब 12.30 बजे जब कमरा नहीं खुला तो आसपास के लोगों के पहुंचने पर दरवाजा खोला और वह लटकी पड़ी थी। महिला को तत्काल टनकपुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए जहां मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतका का पति कंकन सिंह रूद्रपुर में ढाबा चलाता है। जो घर पर नहीं था। साथ ही पुत्र गणेश भी मां पूर्णागिरि धाम गया था। झनकईया पुलिस ने बताया कि एसआई मनोज देव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार